जम्मू कश्मीर में नतीजे घोषित होना शुरू , श्रीनगर से नैकां और उधमपुर से भाजपा विजयी

Thursday, May 23, 2019 - 01:42 PM (IST)

 श्रीनगर : लोकसभा चुनावों के लिए जम्मू कश्मीर से परिणाम घोषित होने शुरू हो चुके हैं। डा फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर सीट पर एक बार फिर से कब्जा कर लिया है। वहीं उधमपुर-डोडा सीट को फिर से जीतने में डा जतिन्द्र सिंह कामयाब रहे हैं। कश्मीर से नैशनल कान्फ्रेंस की जीत का सिलसिला शुरू हो गया है जबकि जम्मू में भगवा रंग लहरा रहा है।


 कश्मीर की अन्य दो सीटों पर भी नैकां बढ़त बनाए हुये है। अनंतनाग और बारामूला में भी नैकां उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जम्मू की बात करें तो जम्मू पुंछ सीट पर जुगल किशोर आगे चल रहे हैं। डा जतिन्द्र सिंह ने 625122 मत हासिल किये हैं। दूसरे पायदान पर विक्रमादित्य सिंह रहे। उन्होंने 311784 मत प्राप्त किये।  
 

Monika Jamwal

Advertising