''भाजपा अपने दम पर आंध्र प्रदेश में चुनाव लड़ेगी''

punjabkesari.in Monday, Jul 16, 2018 - 07:56 PM (IST)

फरीदाबाद : आंध्रप्रदेश भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष कन्ना लक्ष्मी नारायण ने दावा किया है कि प्रदेश में भाजपा की स्थिति मजबूत हुई है और पार्टी वहां अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। नारायण ने एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी आंध्र प्रदेश में मजबूत हुई है और वहां अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।
 

आंध्र में पांच बार विधायक और चार बार मंत्री रह चुके लक्ष्मी नारायण ने एक विशेष बातचीत में कहा कि आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है उनकी कार्यप्रणाली से लोग तंग आ चुके हैं और वहां के मतदाता अब बदलाव चाहते हैं। भाजपा नेता ने दावा किया कि प्रदेश में चलने वाले 2 दर्जन से अधिक चैनल उनके व उनके करीबियों के द्वारा संचालित किए जा रहे है, जिसके चलते उनकी नाकामियां व भ्रष्टाचार की खबरें जनता तक नहीं पहुंच पा रही है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार मात्र 13 जिलों वाले छोटे आंध्र प्रदेश को कर्नाटक और तमिलनाडु से ज्यादा वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है परंतु इसके बावजूद चंद्रबाबू नायडू की पार्टी प्रदेश के लिए विशेष दर्जा दिए ना जाने का दुष्प्रचार कर रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News