कर्नाटक में BJP को सत्ता में बने रहने का कोई ‘नैतिक आधार'' नहीं है: सिद्धरमैया

Thursday, Dec 05, 2019 - 05:25 PM (IST)

बेंगलुरु: कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया ने गुरुवार को दावा किया कि भाजपा के पास कर्नाटक में सत्ता में बने रहने का कोई ‘नैतिक आधार' नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमित शाह के नेतृत्व वाली पार्टी ने अयोग्य घोषित किए गए 17 विधायकों को खरीद लिया। उन्होंने कहा, ‘वे (भाजपा) पिछले दरवाजे से सत्ता में आए हैं। उन्हें मुख्यमंत्री और मंत्रियों के तौर पर सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक आधार नहीं है।' उन्होंने कहा, ‘भाजपा ने खरीद-फरोख्त के जरिए सरकार बनाई, 17 लोगों को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया और वे लोकतंत्र को बर्बाद कर रहे हैं।'

सिद्धरमैया का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने चेतावनी दी थी कि वह उनके (सिद्धरमैया) और जद (एस) नेता एच डी कुमारस्वामी के उन आरोपों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे कि जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी पार्टी ने अयोग्य घोषित किए गए इन 17 विधायकों को खरीदा है।

shukdev

Advertising