भाजपा ने जम्मू के लोगों की भावनाओं को आहत किया है : हर्षदेव

Wednesday, Oct 25, 2017 - 01:05 PM (IST)

जम्मू: नेशनल पैंथर्स पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर लोगों की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भगवा नेता अपने ही कार्यों से निराश और हताश हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि एक मंत्री अपने लोगों द्वारा एक व्यक्ति को सिर्फ इसलिए परेशान करता है कि क्योंकि उसने हैल्थ सैक्टर में पनप रहे माफिया राज और भ्रष्टाचार पर आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता को एक  मंत्री और उसके सहयोगियों द्वारा दी जा रही धमकियों को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज करनी चाहिए।


एनपीपी नेता और पूर्व मंत्री हर्षदेव सिहं ने कहा कि  23 सितम्बर को महाराजा हरि सिंह के जन्मदिन पर छुट्टी की घोषणा नहीं करवाकर भाजपा ने डोगरों को काफी निराश किया है।  सिंह ने कहा कि कुछ महीनों पहले की बात है कि कश्मीर में अपने विवादित और देशविरोधी बयानों के लिए चचिर्त एक विधायक ने महाराजा हरि सिंह को लेकर विवादित बयान दिया ओर भाजपा ने इसेे सिर्फ बेतुका बयान कहकर छोड़ दिया और कोई ठोस कदम नहीं उठाया। सिंह ने आगे कहा कि कोई भी देश प्रेमी इस बात को हजम नहीं कर पाएगा कि भाजपा के 25 विधायकों ने डोगरा शासक के बारे में बदसलूकी भरा बयान देने वाले विधायक को यूं ही छोड़ दिया।


डोगरों के साथ भेदभाव पर चुप भाजपा
हर्षदेव सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा डोगरों के साथ हो रहे भेदभाव पर चुपी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि हिन्दू तीर्थयात्रा पर सर्विस टैक्स है और जम्मू में डोगरों के लिए जो पद हैं उन पर कश्मीरियों को नियुक्त किया जा रहा है। यह सब भेदभाव नहीं तो और क्या है। सिंह ने जम्मू में रह रहे रोहिग्ंया के मामले को भी उठाते हुए कहा कि उनका जम्मू में रहना अवैध है पर इस तरफ कोई आवाज नहीं उठा रहा है।

 

Advertising