राघव चड्ढा को BJP ने दी अहम जिम्मेदारी, बनाए गए राज्यसभा की याचिका समिति के अध्यक्ष

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2026 - 06:55 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आम आदमी पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्डा को बीजेपी ने बड़ा इनाम दिया है। दरअसल, राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने याचिका समिति का पुनर्गठन करने के बाद सदन के 10 सदस्यों को इस समिति के लिए नामित किया। 

राज्यसभा की एक अधिसूचना में कहा गया, ''राघव चड्ढा को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।'' अधिसूचना में कहा गया कि राज्यसभा के सभापति ने समिति का पुनर्गठन किया है जो 20 मई से प्रभाव में है। समिति में चड्ढा के अलावा हर्ष महाजन, गुलाम अली, शंभू शरण पटेल, मयंककुमार नायक, मस्तान राव यादव बीडा, जेबी माथेर हिशाम, सुभाशीष खुंटिया, रवंगवरा नारजारी और संदोष कुमार पी. अन्य सदस्य हैं। 

राज्यसभा सचिवालय ने एक अन्य अधिसूचना में कहा, ''राज्यसभा के सभापति ने 20 मई 2026 को राज्यसभा सदस्य डॉ. मेनका गुरुस्वामी को कॉरपोरेट कानून (संशोधन) विधेयक 2026 संबंधी संयुक्त समिति का सदस्य नामित किया है।'' लोकसभा की एक भिन्न अधिसूचना में, अध्यक्ष ने अरविंद गणपत सावंत को कॉरपोरेट कानून (संशोधन) विधेयक पर संयुक्त समिति में नामित किया है और यह निर्णय 21 मई से प्रभावी है।

आप को बता दें कि 24 अप्रैल को आम आदमी पार्टी को छोड़कर राघव चड्डा ने बीजेपी में शामिल हो गए थे। उनके साथ ही संदीप पाठक सहित सात राज्यसभा सदस्यों ने पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे। राघव ने आरोप लगाएं थे कि पार्टी अपने मूल सिदांतो से हट कर कुछ लोगों के हित के लिए काम कर रही है। जिस वजह से वह भाजपा में शामिल हो गए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News