हार्दिक पटेल 2 जून को बीजेपी में होंगे शामिल : सूत्र

Tuesday, May 31, 2022 - 12:24 PM (IST)

नेशनल डेस्क: गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देने वाले हार्दिक पटेल जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बीजेपी से जुड़े सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है। कांग्रेस के पूर्व नेता हार्दिक पटेल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी. आर. पाटिल की मौजूदगी में 2 जून को भाजपा में शामिल होंगे। राज्य में पार्टी के प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पाटीदार आरक्षण आंदोलन से चर्चा में आए पटेल के हाल में कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद, ऐसी अटकलें थीं कि वह राज्य में सत्तारूढ़ दल भाजपा में शामिल हो सकते हैं।


उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व की कड़ी आलोचना करते हुए फैसले करने की भाजपा की क्षमता और कार्यशैली की तारीफ की थी। भाजपा की राज्य इकाई के प्रवक्ता यागनेश दवे ने कहा, हार्दिक पटेल के 2 जून को प्रदेश अध्यक्ष सी. आर. पाटिल की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने की खबर पुख्ता है।'' पटेल 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने कांग्रेस छोड़ने से पहले पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे एक पत्र में दावा किया था कि पार्टी ने देश में कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर केवल ‘‘एक अवरोधक की भूमिका निभाई'' है और वह ‘‘हर चीज का केवल विरोध करने तक ही सिमट गई'' है। भाषा निहारिका सिम्मी

Anu Malhotra

Advertising