भाजपा ने दुमका से हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को दिया टिकट

punjabkesari.in Sunday, Mar 24, 2024 - 11:21 PM (IST)

नेशनल डेस्क : झारखंड में दुमका (अनुसूचित जनजाति ) लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने नए उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी। इसके अलावा पार्टी ने चतरा से कालीचरण सिंह और धनबाद से ढुल्लू महतो को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने पूर्व घोषित उम्मीदवार और वर्तमान सांसद सुनील सोरेन की जगह दुमका से सीता सोरेन को प्रत्याशी बनाया है।

झारखंड की 14 में से 13 सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है । भाजपा ने गिरिडीह की सीट अपने सहयोगी आजसू के लिए छोड़ी है गिरिडीह से आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी या लंबोदर महतो उम्मीदवार हो सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Recommended News

Related News