पर्चा विवाद में गंभीर का केजरीवाल को चैलेंज, आरोप साबित हुआ तो फांसी लगा लूंगा

Friday, May 10, 2019 - 06:58 PM (IST)

नई दिल्ली: आतिशी के खिलाफ अभद्र पर्चे बंटवाने के आरोपों से घिरे पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने सीएम अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को चुनौती दी है। गंभीर ने ट्वीट कर लिखा है कि मैं अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को तीसरा चैलेंज दे रहा हूं। अगर मेरे ऊपर लगे आरोप सही साबित होती या उस अभद्र भाषा में लिखे पर्चे से मेरा कुछ भी संबंध हुआ तो मैं खुद को सबके सामने फांसी लगा लूंगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो अरविंद केजरीवाल को राजनीति से संन्यास लेना होगा। क्या यह चुनौती स्वीकार है?



प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रो पड़ी आप की आतिशी
इससे पहले पूर्वी दिल्ली की आम आदमी पार्टी की कैंडिडेट आतिशी मीडिया के सामने रो पड़ीं थी। आतिशी ने भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। आप की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आतिशी भावुक हो गई और कहा कि गौतम मेरे खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के साथ पम्फलेट बांट रहे हैं। आतिशी ने कहा कि गौतम ने दिखा दिखा कि वह कितने निम्न स्तर पर चले गए हैं। आतिशी ने कहा कि मेरा गंभीर से बस एक यही सवाल है के अगर वो मेरे जैसी एक सशक्त महिला को हराने के लिए इतना गिर सकते तो सांसद बनने के बाद वो अपने क्षेत्र की महिलाओं को कैसे सुरक्षित करेंगे।

गौतम गंभीर ने भेजा मानहानि का नोटिस
वहीं आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियों वाला एक पर्चा वितरित किए जाने के मामले गौतम गंभीर ने आप उम्मीदवार आतिशी मार्लेना पर मानहानि का नोटिस भेजा है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी मानहानि का नोटिस भेजा है। हालांकि गंभीर ने इस आरोप को गलत बताते हुए कहा है कि वह इसके खिलाफ अदालत में मानहानि का मामला दर्ज कराएंगे।

Anil dev

Advertising