Foundation Day:PM मोदी बोले-41 साल से भाजपा समर्पित पार्टी, गरीबों और किसानों पर ज्यादा फोकस

Tuesday, Apr 06, 2021 - 11:40 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भाजपा आज अपना स्थापना दिवस मना रही है। भाजपा के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 41 साल से भाजपा समर्पण की साक्षी रही है। पार्टी पर हमेशा लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोसी जैसे पार्टी के दिग्गजों का आशीर्वाद रहा है। अटल जी ने कभी भी पार्टी के आदर्शों के साथ समझौता नहीं किया। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान भी भाजपा के कार्यकर्त्ता लोगों की सेवा में जुटे रहे।

आज देश के हर गरीब के पास अपना बैंक अकाउंट है। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्त्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पाटी कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करेंगे। वे दिल्ली में पार्टी दफ्तर में दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

पीएम मोदी के संबोधन के प्रमुख अंश

  • हम खुले दिल से, भाजपा के घोर विरोधी रहे व्यक्तित्वों का भी सम्मान करते हैं, उन्हें सम्मान देते हैं। भारत रत्न से लेकर पद्म पुरस्कार, इसका उदाहरण हैं। पद्म पुरस्कारों में हमने जो बदलाव किए हैं, वो तो अपने आप में पूरी एक गाथा है।
  • हमारे जो संस्कार हैं, हम राजनीतिक छुआछूत में विश्वास नहीं करते। इसलिए हम सरदार पटेल को समर्पित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाकर गर्व करते हैं। इसलिए हम बाबा साहेब के लिए पंचतीर्थ का निर्माण कर गर्व करते हैं।
  • कार्यकर्त्ता भाजपा को ताकत देते हैं, जनता के बीच काम करते हुए संगठन की शक्ति को और बढ़ाते हैं। अपने जीवन, आचरण, प्रयासों से वो जनता का दिल जीतने का काम अविरत करते रहते हैं। कार्यकर्त्ताओं के प्रयासों से आज भाजप दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।

घर-घर जाकर सरकार के कार्यों की देंगे जानकारी
भाजपा हर बूथ पर स्थापना दिवस मनाएगी। वहीं भाजपा कार्यकर्त्ता आज घर-घर जाकर सरकार के कार्यों के बारे में बताएंगे। देश के हर राज्य में भाजपा अलग-अलग स्तर पर स्थापना दिवस मनाएगी। स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे।

भाजपा की स्थापना
6 अप्रैल, 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी। आज भाजपा शिखर पर है। 90 के दशक के आखिर में
अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई में भाजपा ने सरकार बनाई थी और अब पिछले 6 सालों से नरेंद्र मोदी भाजपा की अगुवाई वाली NDA सरकार के प्रधानमंत्री हैं। इसके मूल में भारतीय जनसंघ है, जिसकी नींव डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने रखी थी। पार्टी की स्थापना को अब तक पूरे 41 साल हो चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।

Seema Sharma

Advertising