आर्टिकल 370 की पहली वर्षगांठ- अनंतनाग में BJP महिला नेता ने तिरंगा फहराया

Wednesday, Aug 05, 2020 - 02:35 PM (IST)

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग शहर के लाल चौक में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की एक महिला नेता ने बुधवार को प्रदेश में अनुच्छेद 370 के समाप्त किए जाने और राज्य को दो केन्द्रशासित प्रदेश में विभाजित करने की वर्षगांठ पर तिरंगा फहराया। प्रदेश में भाजपा की एक मात्र महिला नेता रूमीसा रफीक आज अनंतनाग शहर के लाल चौक पर उस समय राष्ट्रीय झंडा फहराते हुए दिखाई दी, जब पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ था और सड़कों पर कोई नहीं दिखाई दे रहा था।

 

बाद में उन्होंने फव्वारे की दीवार पर राष्ट्रीय झंडे को फहराया। जम्मू-कश्मीर को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत दिए गए विशेष राज्य का दर्जा समाप्त होने का आज यानी 5 अगस्त को एक वर्ष पूरा हो गया। इस केन्द्रशासित प्रदेश में भाजपा ने जश्न मनाने का आह्वान किया है।

Seema Sharma

Advertising