लालू को जेल पहुंचाने में भाजपा को कोई हाथ नहींः छेदी पासवान

Tuesday, Dec 26, 2017 - 02:46 PM (IST)

पटनाः चारा घोटाला मामले में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को दोषी घोषित करते हुए जेल भेज दिया गया है। लालू के जेल जाने के बाद राजद लगातार भाजपा पर आरोप लगा रही है। बिहार के कैमूर जिले के सांसद छेदी पासवान ने राजद के आरोपों का जवाब दिया है। 

सांसद ने कहा कि लालू के जेल जाने के बाद से ही राजद लगातार भाजपा पर साजिश रचते हुए लालू को जेल पहुंचाने का आरोप लगा रही है लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि जब घोटाला हुआ तब केंद्र में भाजपा की सरकार नहीं थी। यह कानूनी कार्रवाई है इससे पार्टी का कोई लेना देना नही है।

बता दें कि बिहार के कैमूर जिले के सांसद छेदी पासवान ने जिले में चल रहे सांसद आदर्श ग्राम के विकास कार्यों का जायजा लिया। वह स्वयं समीक्षा बैठक में शामिल हुए। उनके अतिरिक्त जिले के डीएम और कई वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया। 

Advertising