अकबर लोन के खिलाफ FIR दर्ज हो : भाजपा

Tuesday, Mar 26, 2019 - 12:30 PM (IST)

श्रीनगर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मोहम्मद मकबूल वार ने सोमवार को कहा कि नेशनल कांफ्रैंस के वरिष्ठ नेता अकबर लोन के खिलाफ पाकिस्तान समर्थक नारेबाजी करने के लिए एफ.आई.आर. दर्ज की जानी चाहिए। वार जिन्होंने आज भाजपा की ओर से बारामुला के लिए लोकसभा चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों को बताया कि अकबर लोन भारत के खिलाफ भ्रामक बयान जारी करके वोटों के लिए एक नाटक कर रहा था। 


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाना देश का अपमान है। इस बीच पी.डी.पी. के अब्दुल कयूम वानी, पीपुल्स कांफ्रैंस के राजा ऐजाज अली, नेशनल कांफ्रैंस के अकबर लोन और निर्दलीय उम्मीदवार आमिर सुहैल ने जिला उपायुक्त बारामुला के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। 
 

Monika Jamwal

Advertising