नैकां, पीडीपी पर भाजपा का बाण : दिल्ली में राम धुन , कश्मीर में अलगाववादी धुन

Wednesday, Mar 27, 2019 - 05:31 PM (IST)

  श्रीनगर  : भाजपा के राष्ट्रीय महा सचिव राम माधव ने बुधवार को कहा कि नैशनल कांफ्रैंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पी.डी.पी.) निजी हितों के लिए लोकसभा चुनावों को लड़ रहे हैं और उन पर आरोप लगाया कि दो क्षेत्रीय पार्टियोंं के नई दिल्ली और कश्मीर में अलग-अलग सुर रहते हैं। माधव ने कहा कि दिल्ली में राम की धुन में गाते हैं और यहां अलगाववादी धुन। साथ ही वह दोनो पार्टियों के नेताओं द्वारा हालिया बयानों पर बरसे। 


श्रीनगर में प्रेस कांफ्रैंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जम्मू-कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव चाहती है। उन्होंने कहा कि लोगों को गुमराह करने के लिए महबूबा मुफ्ती पार्टी कार्यकत्ताओं को मुजाहिद्दीन बताती है जबकि अकबर लोन पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाते हैं। हम अकबर लोन के खिलाफ  प्राथिमिकी दर्ज करने की मांग करते हैं और नैकां से जवाब चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अलगाववादियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।  उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस (नैकां) व पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पी.डी.पी.) लोकसभा चुनाव लडक़र खुश हैं, जबकि भाजपा राज्य में विधानसभा चुनाव चाहती है।  
 

Monika Jamwal

Advertising