त्रिपुरा में राजनीतिक हिंसा, भाजपा-माकपा की झड़प में 2 घायल

Saturday, Jun 30, 2018 - 03:51 PM (IST)

नेशनल डेस्क: त्रिपुरा के पश्चिमी त्रिपुरा जिले के तमसबारी गांव में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) और माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के बीच हिंसक झड़प होने से स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद क्षेत्र मेें अतिरिक्त बल तैनात किया गया। पुलिस ने कहा कि सोनामुरा नगर पंचायत में शुक्रवार की शाम को भाजपा और माकपा कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गयी जिसमें दोनों दलों के एक-एक कार्यकर्ता घायल हो गये।

भाजपा ने विपक्ष पर लगाए आरोप 
इस मामले में हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दोनों दलों के नेताओं ने शांति बहाल करने के लिए यहां डेरा डाल रखा है। माकपा का आरोप है कि भाजपा पूरे राज्य में निकायों के निर्वाचित सदस्यों को डराने-धमकाने का काम कर रही है। भाजपा ने इससे इंकार करते हुए विपक्ष पर विकास कार्यों को रोकने के लिए अवरोध पैदा करने का आरोप लगाया।

vasudha

Advertising