कांग्रेस नेता को पार्टी से निलंबित करने पर बोले BJP पार्षद, कहा- यह है दोहरी राजनीति

Saturday, Dec 09, 2017 - 05:15 PM (IST)

पटनाः कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर दिए गए विवादित बयान का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। बिहार के दरभंगा से बीजेपी पार्षद अर्जुन साहनी ने मणिशंकर अय्यर को पार्टी से निलंबित करने के फैसले को गलत ठहराया है। 

बीजेपी पार्षद ने कहा कि अगर आज पीएम मोदी को नीच कहने पर कांग्रेस नेता को पार्टी से निकाला गया है तो जब 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी ने मोदी को नीच कहा था, उन पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दोहरी राजनीति का खेल चला रही है। 

जानकारी के अनुसार, 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान जब प्रियंका गांधी ने मोदी को नीच कहा था तब बीजेपी पार्षद अर्जुन साहनी ने प्रियंका गांधी के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। वह मामला अभी भी अदालत में चल रहा है। इस पर अर्जुन साहनी ने कहा कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है कि वह इस मामले में न्याय करेगी। 

Advertising