BJP का TMC पर तीखा प्रहार, कहा- हार के डर से संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रही ममता सरकार

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 03:39 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले माहौल काफी गरमा गया है। मतगणना के नियमों को लेकर सुप्रीम कोर्ट से TMC की याचिका खारिज होने के बाद BJP ने ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि टीएमसी अब हताशा में है और उसे अपनी हार साफ नजर आ रही है। 

PunjabKesari

अदालत से बार-बार मिलता है झटका

बीजेपी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने तंज कसते हुए कहा कि TMC जब भी किसी चुनावी प्रक्रिया को रोकने या बदलने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाती है, उसे खाली हाथ ही लौटना पड़ता है। इसी के साथ सुघांशु ने SC के फैसले के बारे में बताते हुए कहा कि TMC की याचिका का खारिज होना यह साबित करता है कि उनकी शिकायतों का कोई आधार नहीं था। 

ये भी पढ़ें - कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों ने तोड़ा रिकॉर्ड, अब होटल और रेस्टॉरेंट में खाना होगा 15% महंगा

संवैधानिक संस्थाओं पर अविश्वास का आरोप

BJP नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के चरण बढ़ने के साथ- साथ TMC का मनोबल भी गिर रहा। उन्होंने कहा, "जब बंगाल में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए, तो टीएमसी की बेचैनी बढ़ गई। अब उन्हें न तो चुनाव आयोग पर भरोसा है और न ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों पर।" इसी के साथ बीजेपी ने यह दावा किया है बंगाल की जनता को ममता बनर्जी  से भरोसा उठ चुका है। वहीं एग्जिट पोल में सामने आए नतीजों के बीच TMC का संतुलन बिगड़ गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News