भाजपा केंद्रीय समिति की बैठक आज, जारी होगी उम्मीदवारों की सूची (पढ़ें 19 मार्च की खास खबरें)

Tuesday, Mar 19, 2019 - 05:19 AM (IST)

नई दिल्ली/जालंधर (वेब डेस्क): लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की आज केंद्रीय समिति की बैठक होगी। यह बैठक दीन दयाल रोड स्थित भाजपा मुख्यालय पर होगी। इसमें अध्यक्ष अमित शाह, पीएम मोदी और कई वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। बैठक के बाद भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। इससे पहले यह बैठक सोमवार को प्रस्तावित थी। लेकिन गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद इसे आज तक के लिए टाल दिया गया था।

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की आज बैठक होगी। इस बैठक में घोषणा पत्र से लेकर अन्य मामलों पर चर्चा हो सकती है। बता दें कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए 136 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर जाएंगे। वह यहां कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। बता दें कि राज्य में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी होने हैं। मौजूदा समय में अरुणाचल प्रदेश में एनडीए की सरकार है। 

जीएसटी काउंसिल आज करेगी बैठक
निर्माणाधीन घरों पर जीएसटी की दरों में कटौती के दिशा निर्देशों को तय करने के लिए जीएसटी काउंसिल की आज बैठक होगी। इस गाइडलाइन के जरिये सरकार सुनिश्चित करेगी कि करों में कमी का फायदा ग्राहकों तक पहुंचे और डेवलपर को अनुचित लाभ न पहुंचे।

योगी आदित्यनाथ गिनाएंगे सरकार की उपलब्धियां
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को आज दो वर्ष पूरे हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी इस मौके पर सपा-बसपा के दस वर्ष की तुलना में अपनी सरकार के दो वर्ष की उपलब्धियां गिनाएंगे। वह आगे के तीन वर्ष की कार्ययोजना भी साझा कर सकते हैं।

खेल
क्रिकेट : दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका (पहला ट्वंटी-20)

फुटबॉल : ला लीगा फुटबाल टूर्नामैंट-2018/19
बॉस्केटबॉल : एन.बी.ए. बॉस्केटबाल लीग-2018/19

 

Yaspal

Advertising