भाजपा ने कार्यक्रम का आयोजन करके मनाया स्थापना दिवस मनाया

Saturday, Apr 07, 2018 - 11:45 AM (IST)

साम्बा : भारतीय जनता पार्टी के 38वें स्थापना दिवस पर साम्बा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा जिला प्रधान जंगवीर सिंह चीकू की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में महासचिव नृसिंह दयाल और उप-प्रधान संजय गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद थे। इस दौरान कार्यकत्र्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पार्टी के स्थापना दिवस का जश्र मनाया और साम्बा शहर के दुकानदारों में भी मिठाई बांटी। 

 


इस मौके पर बोलते हुए जिला प्रधान जंगवीर सिंह चीकू ने  कहा कि भाजपा ने 38 साल तक देश की सेवा करने में अपनी अहम भुमिका निभाई है, जिसे जनता ने पूरी तरह से सहयोग किया है। चीकू ने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश लगातार तरक्की कर रहा है। इस मौके पर नगर प्रधान अजय गुप्ता, सचिव शिवलाल मन्याल, ऑफिस सचिव तारा चंद आदि मौजूद थे।

Punjab Kesari

Advertising