बांदीपोरा में पत्थराव, भाजपा उम्मीदवार घायल

Monday, Oct 08, 2018 - 02:18 PM (IST)

श्रीनगर: नार्थ कश्मीर के बांदीपोरा में भारतीय जनता पार्टी का एक उम्मीदवार मतदान के दौरान हुये पत्थराव में घायल हो गया। डाचीगम पोलिंग बूथ पर जैसे ही भाजपा का उम्मीदवार पहुंचा तो गुस्साए युवकों ने आदिल अहमद बुहरू पर पत्थराव कर दिया। बुहरू बार्ड नम्बर 15 से उम्मीदवार है। उसे घायल अवस्था में अस्पताल भर्ती किया गया।


बताया जा रहा है कि भाजपा उम्मीदवार बुहरू मतदान करने जा रहा था कि तभी उस पर पत्थराव किया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने घटना से इन्कार कर दिया है। पुलिस के अनुसार पोलिंग बूथ पर पत्थराव जैसी कोई घटना नहीं हुई है और भाजपा का एक कार्यकर्ता घायल हुआ है पर उसे यूं ही पत्थर लगा है।
 
 

Monika Jamwal

Advertising