भाजपा ने महेंद्र सिंह को त्रिपुरा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया, समीर उरांव होंगे सह-प्रभारी

Sunday, Oct 16, 2022 - 06:39 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को त्रिपुरा के लिए अपना चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। इसके अलावा राज्यसभा सांसद और भाजपा एसटी मोर्चा के प्रभारी समीर उरांव को सह-प्रभारी बनाया गया है।

त्रिपुरा में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। सिंह भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रहे हैं और असम में भी पार्टी मामलों के प्रभारी थे। वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं। वह राज्य में योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री थे लेकिन इस साल योगी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया। 
 

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने पार्टी के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने अपने ट्वीट किया और राज्य में भारी जीत दर्ज करने का भरोसा जताया। बिप्लब देब ने कहा कि त्रिपुरा के नवनियुक्त चुनाव प्रभारी श्री महेंद्र सिंह जी से मिलकर बेहद खुशी हुई। सौम्य व्यक्तित्व के धनी महेंद्र जी कुशल संगठनकर्ता भी हैं। आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में हम सब मिलकर भाजपा को त्रिपुरा में पुनः ऐतिहासिक विजय प्राप्त कराएंगे।

 

 

rajesh kumar

Advertising