भाजपा ने महेंद्र सिंह को त्रिपुरा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया, समीर उरांव होंगे सह-प्रभारी
punjabkesari.in Sunday, Oct 16, 2022 - 06:39 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को त्रिपुरा के लिए अपना चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। इसके अलावा राज्यसभा सांसद और भाजपा एसटी मोर्चा के प्रभारी समीर उरांव को सह-प्रभारी बनाया गया है।
BJP National President Shri @JPNadda has appointed Dr. Mahendra Singh, MLC Uttar Pradesh as party’s election in-charge and Samir Oraon MP Rajya Sabha as co-incharge for upcoming legislative elections in Tripura. pic.twitter.com/E9dUD639yk
— BJP (@BJP4India) October 16, 2022
त्रिपुरा में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। सिंह भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रहे हैं और असम में भी पार्टी मामलों के प्रभारी थे। वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं। वह राज्य में योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री थे लेकिन इस साल योगी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया।
त्रिपुरा के नवनियुक्त चुनाव प्रभारी श्री @bjpdrmahendra जी से मिलकर बेहद खुशी हुई। सौम्य व्यक्तित्व के धनी महेंद्र जी कुशल संगठनकर्ता भी हैं।
— Biplab Kumar Deb (@BjpBiplab) October 16, 2022
आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में हम सब मिलकर भाजपा को त्रिपुरा में पुनः ऐतिहासिक विजय प्राप्त कराएंगे। pic.twitter.com/meWahXMDJL
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने पार्टी के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने अपने ट्वीट किया और राज्य में भारी जीत दर्ज करने का भरोसा जताया। बिप्लब देब ने कहा कि त्रिपुरा के नवनियुक्त चुनाव प्रभारी श्री महेंद्र सिंह जी से मिलकर बेहद खुशी हुई। सौम्य व्यक्तित्व के धनी महेंद्र जी कुशल संगठनकर्ता भी हैं। आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में हम सब मिलकर भाजपा को त्रिपुरा में पुनः ऐतिहासिक विजय प्राप्त कराएंगे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
UP: देहरादून के प्रेमी युगल ने मुजफ्फरनगर में खाया जहर, प्रेमी की मौके पर मौत... युवती की हालत गंभीर

Recommended News

Vastu Tips: घर में धन की देवी मां लक्ष्मी की रखी ऐसी प्रतिमा तो छा जाएगी गरीबी!

UP: जिला कारागार में 253 बंदियों ने रखा नवरात्र का व्रत, तो 60 मुस्लिम बंदियों ने रखा रोजा

गया में एक बार फिर कोरोना की एंट्रीः 78 दिनों के बाद मिला संक्रमित मरीज, ANMMCH में मचा हड़कंप

Adishakti Peeth Lehda Devi temple: आदिशक्ति पीठ लेहड़ा देवी मंदिर में उमड़ा जन सैलाब