भाजपा ने चार राज्यों के लिए राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, नागालैंड से इनको बनाया प्रत्याशी

Friday, Mar 18, 2022 - 10:57 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हिमाचल प्रदेश, असम, त्रिपुरा और नागालैंड राज्यों में होने वाले आगामी राज्य सभा के द्विवार्षिक चुनावों के लिए प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। असम से पवित्र मार्गरेटा ,हिमाचल प्रदेश से सिकंदर कुमार, त्रिपुरा से प्रोफेसर माणिक साहा तथा नागालैंड से फांगनॉन कोन्याक को उम्मीदवार बनाया है।

असम, हिमाचल प्रदेश और त्रिपुरा में भाजपा की बहुमत सरकार है जबकि नागालैंड सरकार में भाजपा गठबंधन सहयोगी है। लिहाजा जीत के लिए ज़रूरी विधायकों की संख्या के मद्देनजर इन चारों राज्यों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

Yaspal

Advertising