भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान, सुधांशु त्रिवेदी उत्तर प्रदेश से जाएंगे संसद

Thursday, Oct 03, 2019 - 07:22 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए सुधांशु त्रिवेदी तथा बिहार से सतीश दुबे को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की। भाजपा कार्यालय के बयान के अनुसार, भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी को पार्टी ने उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है। यह सीट अरुण जेटली के निधन के कारण खाली हुई थी।

पार्टी ने बिहार से सतीश दुबे को उम्मीदवार बनाया है। बिहार की यह सीट वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी की मृत्यु के बाद खाली हुई है। भाजपा को इन सीटों पर जीत का भरोसा है । उत्तर प्रदेश में भाजपा के पास बहुमत है जबकि बिहार में पार्टी को जदयू और लोजपा का समर्थन है।

Yaspal

Advertising