Video: वंदे मातरम को लेकर भाजपा और AIMIM में छिड़ी जंग

Friday, Jul 28, 2017 - 07:39 PM (IST)

नई दिल्ली: ‘वंदे मातरम’ कहने को लेकर भाजपा और एआईएमआईएम के विधायकों के बीच जंग छीड़ गई। शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर दोनों कार्यकर्ता एक दूसरे की आवाज दबाते हुए नारेबाजी कर रहे थे। भाजपा विधायक राज पुरोहित एआईएमआईएम के वारिस पठान के सामने ‘वंदे मातरम’ का नारा लगा रहे थे। वारिस खान नारा लगाने को मना कर रहे थे। भाजपा नेता ने पठान से कहा कि अगर वह ‘वंदे मातरम’ नहीं कहना चाहते तो उनको पाकिस्तान चले जाना चाहिए।


वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुरोहित ने पठान से कहा कि अगर हिंदुस्तान में रहना है तो ‘वंदे मातरम’ कहना होगा। इसपर पठान जय हिंद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगा। भाजपा नेता ने कहा कि  हर एक सच्चा मुसलमान ‘वंदे मातरम’ गाता है। वंदे मातरम को लेकर यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी इस तरह के कई विवाद होते रहे हैं। 25 जुलाई को मद्रास हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि सभी स्कूल, कालेज और यूनिवर्सिटीज में हफ्ते में एक दिन वंदे मातरम बजाना जरूरी होगा। इसके साथ ही सरकारी दफ्तरों, संस्थानों, प्राइवेट कंपनी और किसी भी फैक्ट्री में कम से कम एक बार राष्ट्रगान बजाना होगा। 
 

 

Advertising