संदेशखाली पर भाजपा ने फिर बोला तृणमूल पर हमला, ममता पर लगाया शेख को बचाने का आरोप

Friday, Mar 08, 2024 - 06:23 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शुक्रवार को विपक्ष पर हमला बोला और आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार अपनी पार्टी के निलंबित नेता शाहजहां शेख को बचा रही है। शेख पर पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के यौन शोषण और जमीन हड़पने का आरोप है। पूनावाला ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘एक तरफ प्रधानमंत्री 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का संदेश दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ममता दीदी पश्चिम बंगाल के संदेशखालि से 'शाहजहां बचाओ' का संदेश दे रही हैं।''

उन्होंने कहा, ‘‘वे (कांग्रेस) 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' जैसे अभियान चलाते हैं लेकिन महिला सशक्तीकरण के लिए कुछ नहीं करते।'' दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए पूनावाला ने कहा कि अभियान और नारे लगाने के बजाय, उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल दिल्ली में अभियान शुरू कर रहे हैं लेकिन उन्हें पहले जवाब देना चाहिए कि वह जांच में सहयोग क्यों नहीं कर रहे हैं।

वह केंद्रीय एजेंसियों के सामने पेश होने में इतना संकोच क्यों कर रहे हैं?'' आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक केजरीवाल ने ‘संसद में भी केजरीवाल, तो दिल्ली होगी और खुशहाल' के नारे के साथ शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत की। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे। देश में आम चुनाव अप्रैल-मई में होने हैं। 

rajesh kumar

Advertising