बीजेपी ने वीडियो पोस्ट कर राहुल गांधी पर लगाया "वंदे मातरम्" के अपमान करने का आरोप

Friday, Apr 27, 2018 - 07:15 PM (IST)

नेशनल डेस्कः वंदे मातरम् को लेकर कर्नाटक में राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर वंदे मातरम् का अपमान करने का आरोप लगाया है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने कर्नाटक की एक रैली में वदे मातरम् को एक लाइन में गाने का आदेश दिया। ये वंदे मातरम का अपमान है। इसको लेकर बीजेपी ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है।

बीजेपी नेताओं का आरोप है कि कर्नाटक की चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस नेता सी वेणुगोपाल को अपनी घड़ी दिखाते हुए वंदे मातरम् को एक ही लाइन में गाने का आदेश दिया।

कर्नाटक बीजेपी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया, जिसमें लिखा गया है कि साल 1937 में नेहरू ने जिन्ना को संतुष्ट करने के लिए वंदे मातरम् की आखिरी तीन पंक्ति छोड़ दी थी क्योंकि जिन्ना ने कहा था कि यह गीत मुसलमानों को परेशान करता हैं। आज राहुल गांधी ने इसकी लाइन काटने को कहा है, ये याद दिलाता है कि कांग्रेस इस गीत का अपमान करती है। क्या अब भी कांग्रेस मुक्त भारत के नारे के उदाहरणों की जरूरत हैं। राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए। 


वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कर्नाटक में एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने वंदे मातरम् को एक लाइन में खत्म करने के लिए कहा। इसलिए हम उन्हें शहजादा कहते हैं, अधिकार का उनका डराने वाला है, वह इस देश को परिवार की संपदा समझते हैं। क्या वह अपनी इच्छा से राष्ट्रगीत को भी संशोधित कर सकते हैं। 

 

Yaspal

Advertising