सैनिकों की शहादत का मजाक उड़ाने वाले भाजपा सांसद पर बरसीं अल्का लांबा

Tuesday, Jan 02, 2018 - 04:36 PM (IST)

नई दिल्ली: अपने विवादित बयान से सैनिकों की शहादत का मजाक उड़ाने वाले भाजपा सांसद नेपाल सिंह को ्र्रक्क नेता अल्का लांबा ने जमकर आड़े हाथ लिया है। अपने ट्वीट में अल्का लांबा ने लिखा कि 'वहा रे भाजपाई सांसद, जरा राजनीति छोड़ और भेज अपने बेटे को बर्फीली चोटियों पर देश के लिये शाहिद होने को, क्यों कि भाजपाइयों के लिये तो जवान का मरना आम बात है...सत्ता सुख भोगने वाले सत्ता के दलाओं के मुँह से ही ऐसी बातें हमारे जवानों के लिये निकल सकती हैं।'
 

 


अापको बतां दे कि नेपाल सिंह ने कहा था- 'ये तो रोज मरेंगे आर्मी में, कोई ऐसा देश है जहां आर्मी का आदमी ना मरता हो झगड़े में? गांव में भी झगड़ा होता है तो एक ना एक घायल होता ही है। कोई ऐसी डिवाइस बताओ, जिससे आदमी ना मरे। ऐसी चीज बताओ कि गोली काम ना करे, उसे करवा दें।' इसके बाद से ही वह विपक्ष के निशाने पर आ गए। सभी ने उनकी एक सुर में आलोचना की। इसके बाद नेपाल सिंह को अपने बयान के लिए माफी तक मांगनी पड़ी। लेकिन, इससे भाजपा की विचारधारा जरूर निशाने पर आ गई। 

 

 

Advertising