विनोद खन्ना ने सांसद के रूप में अपनी छाप छोड़ी: मनोज तिवारी

Thursday, Apr 27, 2017 - 03:52 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष,भोजपुरी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और गायक मनोज तिवारी ने पूर्व सांसद और जाने-माने सिने स्टार विनोद खन्ना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। खन्ना का मुंबई में लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। 

तिवारी ने अपने शोक संदेश में कहा कि खन्ना ने सांसद के रूप में अपनी छाप छोड़ी और हिन्दी फिल्म जगत में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। तिवारी ने कहा कि दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद खन्ना से जब उनकी आखिरी मुलाकात हुई तब फिल्म स्टार ने कहा कि अब तक भाजपा में कोई सिने स्टार प्रदेश अध्यक्ष नहीं बना है तुमको अच्छा काम करना है।

Advertising