भाजपा की ‘बी टीम'' से अब पुरानी टीम हो गई हैं बीजद और वाईएसआर : कांग्रेस

punjabkesari.in Wednesday, Jun 05, 2024 - 03:08 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस ने ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) और आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की करारी शिकस्त को लेकर तंज कसते हुए बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ये दोनों ‘बी टीम' अब पुरानी टीम हो गई हैं।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि ‘हम दो' पर भरोसा करने वाले क्षेत्रीय दलों के साथ यही होता है। रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘पिछले 10 वर्षों में बीजद संसद में भाजपा की बी-टीम थी। इसने हर मुद्दे पर नरेन्द्र मोदी का समर्थन किया। पिछले 10 वर्षों में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी भाजपा की एक और बी टीम थी। इसने भी हर मुद्दे पर नरेन्द्र मोदी का साथ दिया।''
 

पिछले दस वर्षों में, BJD संसद में भाजपा की B-टीम थी। इसने हर मुद्दे पर नरेंद्र मोदी का समर्थन किया।

पिछले दस वर्षों में, YSRCP भाजपा की एक और B-टीम थी। इसने भी हर मुद्दे पर नरेंद्र मोदी का साथ दिया।

वे अब B-टीम से पुरानी टीम हो गए हैं।

उन हम दो पर भरोसा करने वाले क्षेत्रीय…

— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) June 5, 2024


उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि वे दोनों अब ‘बी टीम' से पुरानी टीम हो गई हैं। कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘उन जैसे ‘हम दो' पर भरोसा करने वाले क्षेत्रीय दलों के साथ यही होता है, जिन्हें कल नैतिक और राजनीतिक रूप से अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा है।'' 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Related News