''अंडरगारमेंट्स खरीदने के लिए दिल्ली चले गया था'' झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई का बेतुका बयान

punjabkesari.in Thursday, Sep 08, 2022 - 01:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन का एक आपत्तिजनक बयान सामने आया है। नई दिल्ली की अपनी हालिया यात्रा के बारे में उन्होंने कहा कि  वह अंडरगारमेंट्स खरीदने के लिए राष्ट्रीय राजधानी गए थे। खिजुरिया में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि दुमका विधायक ने राज्य में राजनीतिक उथल-पुथल को स्वीकार किया, लेकिन चीजें "अब पहले से स्थिर" हैं।

 मीडिया से बातचीत करते हुए बसंत सोरेन ने कहा कि बीच में थोड़ा हलचल हुआ था अब सब ठीक है।  हम गए दिल्ली थे मेरे अंडरगारमेंट्स कम हो गए थे तो उन्हें खरीदने के लिए मैं दिल्ली चले गया था। हां ये चीजें मैं दिल्ली से लाता हूं। 

जानकारी के लिए बता दें कि खनन लीज मामले में बसंत सोरेन को 29 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में पेश होना था और इसके लिए वो दिल्ली आए थे। लेकिन जब पत्रकारों ने सवाल किया तोउन्होंने कहा कि वह अंडर गारमेंट्स खरीदने दिल्ली गए थे।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News