Birthday Cake पर मोमबत्ती बुझाना पड़ सकता है भारी, फूंक मारते ही 14 गुना बढ़ जाते हैं बैक्टीरिया- स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा
punjabkesari.in Wednesday, Nov 18, 2026 - 01:33 PM (IST)
नई दिल्ली: क्या आपने कभी सोचा है कि जन्मदिन के केक पर मोमबत्तियां बुझाते समय मुंह से निकलने वाले बैक्टीरिया सीधे केक पर पहुंच जाते हैं? साल 2017 में क्लेमसन यूनिवर्सिटी में हुई एक स्टडी सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा में आ गई है, जिसमें यह दावा किया गया है कि फूंक मारकर मोमबत्ती बुझाने से केक की आइसिंग पर बैक्टीरिया की मात्रा 14 गुना तक बढ़ सकती है। आइए जानते हैं कि इस स्टडी में क्या वाकई इससे सेहत को कोई खतरा है।
क्या कहती है क्लेमसन यूनिवर्सिटी की स्टडी?
साल 2017 में अमेरिका की क्लेमसन यूनिवर्सिटी (Clemson University) के शोधकर्ताओं ने इस बात की वैज्ञानिक जांच की थी कि मोमबत्तियां बुझाने से केक पर क्या असर पड़ता है।
कैसे करें इस्तेमाल?
शोधकर्ताओं ने फोम के एक टुकड़े पर आइसिंग (क्रीम) लगाकर उस पर मोमबत्तियां लगाईं। इसके बाद एक व्यक्ति ने सामान्य रूप से पिज्जा खाने के बाद जोर से फूंक मारकर मोमबत्तियां बुझाईं।
बैक्टीरिया में भारी बढ़ोतरी: जब केक की आइसिंग की लैब में जांच की गई, तो पाया गया कि मोमबत्ती बुझाने के बाद उस पर बैक्टीरिया की संख्या सामान्य से 1,400 फीसदी (यानी करीब 14 गुना) तक बढ़ चुकी थी।
मुंह के बैक्टीरिया केक तक कैसे पहुंचते हैं?
जब कोई व्यक्ति जोर लगाकर मोमबत्ती बुझाता है, तो मुंह और सांस के साथ अतिसूक्ष्म बूंदें हवा में फैलती हैं। ये बूंदें केक की सतह पर गिर जाती हैं। चूंकि केक की ऊपरी परत क्रीम या आइसिंग से बनी होती है, इसलिए ये बैक्टीरिया उस पर आसानी से चिपक जाते हैं।
क्या इससे कोई गंभीर स्वास्थ्य खतरा है?
इस स्टडी के मुख्य लेखक पॉल डॉसन ने पहले ही यह स्पष्ट किया था कि इसे लेकर बहुत ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है। हमारे मुंह में प्राकृतिक रूप से लाखों बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। इनमें से अधिकांश बैक्टीरिया harmless होते हैं और हमारे शरीर के माइक्रोबायोम का हिस्सा होते हैं। यदि केक काटने वाला व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ है, तो इन बैक्टीरिया से किसी बड़े संक्रमण का खतरा शायद ही कभी होता है। हालांकि, अगर कोई व्यक्ति बीमार, सर्दी-जुकाम या किसी संक्रमण की चपेट में है, तो उसके मुंह के जरिए कीटाणु दूसरों तक जरूर पहुंच सकते हैं।
बचाव के आसान उपाय
यदि आप इस परंपरा को बिना किसी जोखिम के निभाना चाहते हैं, तो कुछ छोटी बातों का ध्यान रख सकते हैं:
कप केक का इस्तेमाल: आजकल बड़े केक की बजाय अलग-अलग कप केक पर छोटी मोमबत्तियां लगाने का चलन बढ़ रहा है, जिससे हर कोई अपनी मोमबत्ती अलग बुझा सके।
ब्लोअर या फैन: अगर कोई सदस्य बीमार है, तो केक पर फूंक मारने के बजाय छोटे पंखे या हाथ वाले पंखे का उपयोग किया जा सकता है।
