अनोखा रिकॉर्ड, 26 साल पुराने शुक्राणुओं की मदद से हुआ जुड़वा बच्चों का जन्म

Tuesday, Apr 11, 2017 - 12:17 PM (IST)

नई दिल्ली: एक दंपति 26 साल पुराने शुक्राणुओं की मदद से माता-पिता बने हैं। महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म देकर नया रिकॉर्ड बनाया है। 2 दशक से अधिक समय तक इन शुक्राणुओं का बर्फ में जमाव किया गया था। उनकी मदद से इस दंपति ने बेटा और बेटी को जन्म दिया। दोनों ही बच्चे बिल्कुल स्वस्थ हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक स्कॉटिश म्यूजिशियन ने 26 साल पहले अपने शुक्राणुओं को जब सुरक्षित रखवाया था तब वह 21 साल के थे। दरअसल वह कैंसर के मरीज हैं। उन्हें कीमोथैरेपी से गुजरना पड़ रहा था।

डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि कीमोथैरेपी के बाद हो सकता है कि वह पिता न बन सकें और उन्हें अपने शुक्राणुओं को फ्रोजन करवाने की सलाह दी। वह अपनी पहचान उजागर नहीं करना चाहते थे इसलिए चुप रहे। उन्हें पता चला है कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की लिस्ट में अनाम व्यक्ति के तौर पर भी उनका रिकॉर्ड शामिल किया जा सकता है जिससे वह इस विधि की जानकारी देंगे।

Advertising