क्रिकेटर धोनी के कड़कनाथ मुर्गों पर बर्ड फ्लू का कहर, मारने पड़े 2000 चूजे

Wednesday, Jan 13, 2021 - 03:55 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश के करीब 10 राज्यों में बर्ड फ्लू फैला हुआ है। बर्ड फ्लू के कारण पक्षी मर रहे हैं। मध्य प्रदेश के झाबुआ के कड़कनाथ मुर्गे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए है। 2000 चूजे भी बर्ड फ्लू की चपेट में आ गए, इनका ऑर्डर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने झाबुआ के एक पॉल्‍ट्री फॉर्म को दिया था। झाबुआ का आशीष कड़कनाथ फार्म भी बर्ड फ्लू की मार झेल रहा है, यही से धोनी ने 2000 मुर्गो का आर्डर दिया था लेकिन सप्लाई से पहले ही सब बर्ड फ्लू की भेंट चढ़ गए।

पॉल्‍ट्री फॉर्म के मालिक को काफी नुकसान झेलना पड़ा। धोनी को 2000 चूजों की सप्लाई दिसंबर में मिलनी थी लेकिन बारिश के कारण इसको आगे बढ़ा दिया गया था। लेकिन अब बर्ड फ्लू के कारण पिछले 7 दिनों से हर रोज 300 से 400 चूजे और मुर्गे मर रहे थे। रिपोर्ट आने पर पता चला की उनमें बर्ड फ्लू फैल गया है जिसके बाद सभी चूजों को मार दिया गया।

Seema Sharma

Advertising