पुलिस ने पुलवामा में ध्वस्त किया बाइक चोरों का गैंग, 12 मोटरसाइकिल जब्त

Friday, Jul 12, 2019 - 02:34 PM (IST)

श्रीनगर : पुलिस ने पुलवामा में सक्रिय बाइक चोरों का भंडाफोड कर दिया है। यह गैंग अंतर जिला स्तर पर सक्रिय था और लंबे समय से पुलिस को इसकी तलाश थी। इनके खिलाफ कई सारी एफआईआर भी दर्ज थीं। जांच में पाया गया कि इसमें कुल 6 लोग शामिल हैं और उन्होंने अब तक करीब 12 मोटरसाइकिल चोरी कर लिये थे। इनसे वो सारे मोटरसाइकिल बरामद कर लिये गये।


जानकारी के अनुसार चोरों से 10 बजाज पलसर, 1 पैशन परो और 1 बजाज डिस्कवर बरामद किये गये। इन्होंने इन्हें पुलवामा, बडगाम और शोपियां से चोरी किया था। बाइकों को उनके असली मालिकों को वापस कर दिया गया। वहीं पुलिस ने लोगों से भी सहयोग की अपील की है और कहा कि अपराध को कम करने या फिर रोकने में लोगों का भी सहयोग जरूरी होता है। पूरे क्षेत्र में जम्मू कश्मीर पुलिस के इस कार्य की प्रशंसा हो रही है।
  
 

Monika Jamwal

Advertising