बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

Friday, Oct 28, 2016 - 08:39 PM (IST)

चंडीगढ़, (कुलदीप): सैक्टर-43 बस स्टैंड के सामने वाली सड़क पर शुक्रवार सुबह बाइक की टक्कर से सड़क क्रॉस कर रहे बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार भी चोटिल हो गया। पुलिस ने बाइक सवार रोहित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह सैक्टर-15 निवासी 80 वर्षीय राजपाल सैक्टर-43 बस स्टैंड की ओर जा रहे थे कि बाइक सवार सैक्टर-15 निवासी रोहित ने टक्कर मार दी। पी.सी.आर. ने गंभीर रूप से घायल राजपाल व रोहित को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद राजपाल को मृत घोषित कर दिया।

Advertising