जिस्मफरोशी का भंडाफोड़: गेस्ट हाउस के कमरें में 1 महिला 6 पुरुषों संग मिली, आपत्तिजनक सामग्री देख पुलिस के उड़े होश
punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 09:12 AM (IST)
Bihar guest house: बिहार के सहरसा जिले में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित एक गेस्ट हाउस में पुलिस ने जब रेड मारी तो मौके से एक महिला और छह पुरुषों को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है। इसके साथ ही कमरों से भारी मात्रा में आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गई हैं, जिसके बाद प्रशासन ने गेस्ट हाउस के कमरों को सील कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, सदर थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि रिफ्यूजी कॉलोनी के बीच बाजार स्थित एक गेस्ट हाउस में काफी समय से गलत काम धड़ल्ले से चल रहा है। इस इनपुट पर तुरंत संज्ञान लेते हुए एक संयुक्त टीम बनाई गई। इस छापेमारी टीम में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, हेडक्वार्टर डीएसपी कमलेश्वरी प्रसाद सिंह, सदर थाना अध्यक्ष अजय पासवान और एसटीएफ (STF) के जवान शामिल थे।
सुबह 9 से शाम 5 बजे तक का 'स्पेशल स्लॉट'
जांच में सामने आया है कि गेस्ट हाउस का संचालक बेहद शातिर तरीके से इस अवैध कारोबार को चला रहा था। वह सुबह 9 बजे से लेकर शाम को 5 बजे तक बाहर से लड़कियों और महिलाओं को गेस्ट हाउस में बुलाकर रखता था। ग्राहकों से इस काम के बदले मोटी रकम वसूली जाती थी। घनी आबादी और बाजार के बीचों-बीच इस तरह का देह व्यापार का धंधा चलने को लेकर अब स्थानीय सुरक्षा और निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं।
FSL की टीम ने जुटाए सबूत, संचालक पर कसेगा शिकंजा
मामले की गंभीरता और कानूनी कार्रवाई को मजबूत बनाने के लिए मौके पर फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया। FSL की टीम ने घटना स्थल से कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य और सबूत इकट्ठा किए हैं। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि इस मामले में सख्त धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जा रही है। गेस्ट हाउस के संचालक और पकड़े गए लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
