बिहार इंजीनियर भर्ती में सनी लियोनी ने किया टॉप!

Thursday, Feb 21, 2019 - 11:23 AM (IST)

नई दिल्ली: बिहार में जूनियर इंजीनियर परीक्षा पदों के लिए की गई भर्ती में सनी लियोनी ने टॉप किया है। हालांकि यह वह सनी लियोनी नहीं हैं, जो बॉलीवुड फिल्मों में थिरकती हुई दिखाई देती हैं। दरअसल बिहार पब्लिक हैल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमैंट (पी.एच.ई.डी.) में जूनियर इंजीनियर पदों पर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होने वाली भर्ती के लिए एक ड्राफ्ट मैरिट लिस्ट जारी की गई है, जिसमें पहला स्थान हासिल करने वाली उम्मीदवार का नाम सनी लियोनी है।

आधिकारिक वैबसाइट पर जारी की गई ड्राफ्ट मैरिट लिस्ट 
आधिकारिक वैबसाइट पर जारी की गई ड्राफ्ट मैरिट लिस्ट में सनी लियोनी (28) ने प्रथम स्थान हासिल किया है। मैरिट लिस्ट के अनुसार, सनी लियोनी का स्कोर 98.50 फीसदी अंक है। स्कोर कार्ड के अनुसार, सनी लियोनी को 73.50 एजुकेशन प्वाइंट, 25.00 एक्सपीरियंस प्वाइंट मिले हैं।  

Anil dev

Advertising