शराबमुक्त बिहार की खुली पोल, नशे में डाक्टर ने फहराया तिरंगा

Thursday, Jan 26, 2017 - 07:07 PM (IST)

पटना: पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य बिहार में गणतंत्र दिवस पर चौंकाने वाली सूचना सामने आई है। न सिर्फ ‘शराबमुक्त’ बिहार की पोल खुली है बल्कि गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगे का अपमान भी हुआ है। राज्य औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के एक स्वास्थ्य केंद्र में एक चिकित्सक ने शराब के नशे में झूमते हुए तिरंगा झंडा फहराया। इस आरोप के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, इंदरार गांव स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डा. तालकेश्वर सिंह गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराते समय नशे की हालत में थे। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पौथु थाना पुलिस को दे दी। पौथु के थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस ने तुरंत इंदरार गांव पहुंचकर चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया, वह नशे की हालत में था। 
 

प्रतिबंध के बावजूद उसने शराब का जुगाड़ कर लिया
पुलिस के अनुसार, स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने डा. तालकेश्वर के नशे में होने की पुष्टि की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चिकित्सक से पूछताछ की जा रही है कि प्रतिबंध के बावजूद उसने शराब का जुगाड़ कैसे कर लिया। उल्लेखनीय है कि बिहार में पिछले साल अप्रैल से पूर्ण शराबबंदी लागू है।

Advertising