बिहार पुलिस ने निकाला रिपोर्ट लिखने का नया अंदाज, बना चर्चा का विषय

punjabkesari.in Sunday, Oct 29, 2017 - 06:25 PM (IST)

पटना: बिहार की पुलिस अकसर सुर्खियों में बनी रहती है। अपराध रोकने के सिलसिले में नहीं अनोखे अंदाजों को लेकर हमेशा राज्य की पुलिस चर्चा में रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों का बयान हाथों पर लिखना शुरु कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मामला गरीबों के अनाज को बेचने का था। वैशाली जिले के करताहा में गरीबों के राशन को अधिकारियों और पुलिस की मिलीभगत से गरीबों को मिलने वाला अनाज बेच दिया जाता है। स्थानीय लोगों ने राशन के अनाज की कालाबाजारी होते देख अनाज से लदी गाड़ी को रंगेहाथों पकड़ लिया।

लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस पहुंची तो आवश्य पर जिस अंदाज में उन्होंने लोगों का बयान दर्ज किया, वह देखकर लोगों को यकीन हो गया कि इस मामले में उन्हें पुलिस की तरफ से कोई मदद नहीं मिलेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News