Police Job Alert: इंटर पास युवाओं के लिए बड़ी भर्ती, जानें पूरी डिटेल
punjabkesari.in Friday, Jan 30, 2026 - 05:28 PM (IST)
नेशनल डेस्क: बिहार पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने विशेष शाखा (स्पेशल ब्रांच) में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी – क्लोज कैडर) के कुल 83 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह अधिसूचना Advt. No. 01/2026 के तहत 29 जनवरी 2026 को प्रकाशित की गई है।
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) यानी दौड़, लंबी कूद या अन्य शारीरिक दक्षता परीक्षा नहीं होगी, जिससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को राहत मिली है।
लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयन, इंटरव्यू भी नहीं
CSBC की इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। किसी प्रकार का इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को केवल शारीरिक मापदंड परीक्षण (PMT) से गुजरना होगा। यह व्यवस्था खासतौर पर उन युवाओं के लिए फायदेमंद मानी जा रही है, जो शारीरिक परीक्षा के कारण पहले पीछे रह जाते थे।
पदों का वर्ग-वार विवरण
CSBC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पदों का आरक्षण इस प्रकार है—
- अनारक्षित (General): 34 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 8 पद
- अनुसूचित जाति (SC): 13 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST): 1 पद
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 18 पद
- पिछड़ा वर्ग (BC): 10 पद
- पिछड़ा वर्ग महिला: 2 पद
- कुल पद: 83
- पुरुष और महिला दोनों आवेदन के पात्र
आवेदन तिथि और प्रक्रिया
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 6 फरवरी 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 5 मार्च 2026
- आधिकारिक वेबसाइट: csbc.bihar.gov.in
उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाकर Advt. No. 01/2026 सेक्शन में आवेदन करना होगा। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और नोटिफिकेशन PDF भी वहीं उपलब्ध है।
शैक्षणिक योग्यता:
मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) या समकक्ष उत्तीर्ण
- आयु सीमा:
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु (सामान्य वर्ग): 25 वर्ष
- आरक्षित वर्ग को आयु में छूट:
- BC/EBC पुरुष: 2 वर्ष
- BC/EBC महिला: 3 वर्ष
- SC/ST: 5 वर्ष
- बिहार सरकार के कर्मचारियों को नियमानुसार अतिरिक्त छूट
लिखित परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया
- दो पेपर, प्रत्येक में 100 प्रश्न
- कुल अंक: 200
- समय: प्रति पेपर 90 मिनट
- सही उत्तर: +1 अंक
- गलत उत्तर: –0.25 अंक (नेगेटिव मार्किंग)
- न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स: 30%
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को PMT के लिए बुलाया जाएगा।
शारीरिक मापदंड (PMT)
महिला उम्मीदवार:
न्यूनतम ऊंचाई: 155 सेमी
न्यूनतम वजन: 48 किलोग्राम
पुरुष उम्मीदवार:
ऊंचाई और सीना मापदंड नोटिफिकेशन के अनुसार
विस्तृत जानकारी आधिकारिक PDF में उपलब्ध है।
वेतनमान और नौकरी की प्रकृति
चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के तहत₹21,700 से ₹69,100 (अन्य भत्तों सहित) वेतन मिलेगा। स्पेशल ब्रांच में कार्य गोपनीय, खुफिया और सुरक्षा से जुड़ा होता है, जिसे बिहार पुलिस की एक अहम इकाई माना जाता है।
