लालू की जेल यात्रा के बाद नीतीश की जापान यात्रा

Monday, Feb 19, 2018 - 05:01 PM (IST)

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान आज जापान पहुंच गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल के आठ सदस्य भी मौजूद है। जानकारी मुताबिक इस दौरे में मुख्यमंत्री राज्य की योजनाओं के लिए निवेश एकत्रित करने की कोशिश करेंगे। वह जापान की कंपनियों को बिहार में निवेश करने के लिए उत्साहित करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से बिहार में निवेश, पटना मेट्रो, सड़क, भवन निर्माण, अन्य आधारभूत संरचना, पर्यटन और औद्योगिक क्षेत्र में संभावनाओं पर चर्चा होने की संभावना है। 


वहीं इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री की इस यात्रा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विदेशी दौरे पर उनके नेतृत्व में हुए 40 घोटालों, भ्रष्टाचार, लूट, अपहरण, बलात्कार, हत्या के आंकड़े जरूर बताएं क्योंकि विगत पांच महीनों से यह सब आंकड़े उन्होंने वेबसाइड पर अपडेट नहीं किए हैं। अन्यथा जापान को बाद में पता चलेगा तो शर्मिंदगी होगी।

आपको बतां दे कि चारा घोटाले के देवघर कोषागार मामले में दोषी पाए पाए गए लालू यादव को 3.5 साल की सजा सुनाई गई है जिसके बाद उनको रांची जेल में सजा काटने के लिए रखा गया है।

Advertising