लग्जरी लाइफ के लिए भाईयों ने जो किया पढ़कर नहीं होगा आपको यकीन

Thursday, Feb 16, 2017 - 04:49 PM (IST)

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है जहां लग्जरी लाइफ जीने में पैसे की कमी आई तो भाईयों ने बहन का ही अपरहण कर डाला। 


भाईयों ने किया बहन को किडनैप
जानकारी मुताबिक शहर के एक बड़े व्यवसायी प्रदीप गोयल की बेटी का अपहरण कर लिया गया था। पिता गोयल ने तुंरत पुुलिस को इस बात की जानकारी दी। वारदात बीतने के महज 3 घंटे बाद ही गोपालगंज पुलिस ने न केवल अपहृत स्कूली छात्रा को सकुशल बरामद किया बल्कि जो इसमें खुलासा हुआ उसने सभी को चौंका कर रख दिया। दरअसल इस अपहरणकांड का मुख्य साजिशकर्ता कोई और नहीं बल्कि अपहृत स्कूली छात्रा शाम्भवी के चचेरे भाई और मौसेरे भाई ही निकले।

सात लोगों ने रची थी साचिश
 लग्जरी लाइफ जीने के लिए उन्हें बहन को किडनैप किया था। गिरफ्तार अपहर्ताओं ने अपनी बहन की रिहाई के बदले एक करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने दोनों भाईयों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने सारी साजिश रची थी। पुलिस अब सभी आरोपियों से पूछताश करने में जुटी हुई है। 


 

Advertising