राजद नेता तेजस्वी यादव के शपथ ग्रहण समारोह में सास राबड़ी देवी और बहू राजश्री में दिखी जबरदस्त कैमेस्ट्री!

Wednesday, Aug 10, 2022 - 04:39 PM (IST)

नेशनल डेस्क: जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार ने आज बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इसके साथ ही राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने भी उप मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण ली। इस दौरान बेटे को आशिर्वाद देने पहुंची उनकी मां राबड़ी देवी भी दिखाईं दीं और वहीं   तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री भी उन्हें सपोर्ट करे पहुंची। इस दौरान सास और बहू दोनों में अच्छी कैमेस्ट्री भी देखने को मिली। दोनों ने ही मीडिया के सामने आकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया सांझी की। 

मीडिया के साथ बात करते हुए तेजस्वी यादव की पत्नी ने बधाई दी और वहीं  बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार की जनता के लिए बहुत अच्छा हुआ है। मैं जनता को धन्यवाद देती हूं। सब बहुत खुश हैं।

 तो वहीं शपथ ग्रहण करने के बाद बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि आज बिहार ने वो कर दिखाया जो देश को करना है। हम लोगों ने सदन से लेकर सड़क तक बेरोजगारी की लड़ाई लड़ी है। मुख्यमंत्री जी के निर्णय से हम लोगों को एक मौका मिला है की जनता और नौजवानों के दुख दर्द को दूर कर सकें। 

Anu Malhotra

Advertising