बिहार की नेहा ने जीता महानायक अमिताभ बच्चन का दिल

Saturday, Sep 02, 2017 - 12:46 PM (IST)

नई दिल्ली: बड़े पर्दे के साथ साथ टीवी के छोटे पर्दे पर भी अपना धमाल मचाने को तैयार बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के कौन बनेगा करोड़पति के नौवें संस्करण में हॉट सीट गुरुवार बिहार से आईं नेहा कुमारी बैठी।  शो में जैसी ही वो आईं वैसे ही पूरा माहौल रोमांचित कर दिया। 
इस दौरान बिग बी भी नेहा के चुलबुले अंदाज के कायल हो गए। नेहा ने बिग बी को बताया कि उनके जेठ का नाम अमित और जेठानी का नाम जया है। बिग बी भी नेहा की बात सुनकर हैरान रह गए। 

जब उन्होंने अपने पति का नाम अभिषेक बताया तो हॉल तालियों से गूंज पड़ा। नेहा ने आगे कहा कि उनके ससुर को ऐश्वर्या जैसी बहू चाहिए थी, इसलिए अपने अभिषेक की श्‍ाादी उनसे की। कार्यक्रम में नेहा के पति अभिषेक व ननद भी साथ में दिखे।
इसके बाद एक सरप्राइज के तौर पर अभिषेक ने अपनी पत्नि नेहा के लिए गाना गाया। साइनो इंडियन वॉर पर बनी इस रिपोर्ट का सवाल आते ही नेहा समझ गई थीं कि जवाब देने की कोशिश एक गलती हो सकती है और उन्होंने समझदारी दिखाते हुए क्विट कर लिया और 25 लाख रुपए लेकर गईं। 

Advertising