दूल्हे के घर पर गर्लफ्रेंड का हाईवाेल्टेज ड्रामा!

Monday, May 22, 2017 - 03:28 PM (IST)

पटनाः बिहार के दरभंगा में शादी का एक अनाेखा मामला सामने आया है। यहां रेवढ़ा गांव में बीती रात बंसीलाल धूमधाम से अपने बड़े बेटे लखेंद्र कुमार की शादी की तैयारी में जुटे थे। दरवाजे पर दूल्हे की गाड़ी सज चुकी थी। लेकिन जैसे ही दूल्हा शादी के लिए गाड़ी में बैठकर निकलने लगा, उसी समय सीतामढ़ी की रहनेवाली कांचला फिल्मी स्टाइल में गाड़ी के सामने धरने पर बैठ गई। लड़की का कहना था कि दूल्हे के साथ उसका प्रेम संबंध है और वो उसके साथ शादी करना चाहती है। लड़की की बात सुनकर सभी हैरान हो गए। मामला बिगड़ता देख दूल्हे के परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में की। 

लड़का और लड़की से बात करने पर पता चला कि दोनों के बीच पिछले 1 साल से प्रेम संबंध है और दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़के ने डर के कारण परिवारवालों को कुछ भी नहीं बताया। इसके बाद पुलिस ने समझा बुझाकर दोनों की शादी करा दी। नवदंपत्ति ने परिवारवालों के साथ पुलिसवालों का भी आशीर्वाद लिया। लेकिन, बात यहीं पर खत्म नहीं हुई जिस लड़की के साथ लखेन्द्र धूमधाम से शादी करने निकला था उसकी शादी लड़के के छाेटे भाई सुरेंद्र से करवाई गई। लड़के के परिवार ने दोनों बहुओं का जाेरशाेर से स्वागत किया।
 

Advertising