बिहार: सुपौल में 250 ट्रेनी जवानों की तबीयत बिगड़ी, फूड पॉइजनिंग से हुए बीमार

punjabkesari.in Monday, Aug 19, 2024 - 12:57 AM (IST)

नेशनल डेस्कः बिहार के सुपौल में इंडो-नेपाल बॉर्डर से सटे भीमनगर स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के 250 ट्रेनी जवान फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए हैं। सभी बीमार जवानों का वीरपुर अनुमंडल अस्पताल में उपचार जारी है। बता दें कि यह जवान बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की 12वीं एवं 15वीं बटालियन में ट्रेनिंग के लिए आए थे। 

बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर ये सभी ट्रेनी जवान भोजन किए थे। देर शाम से अचानक सभी की तबियत बिगड़ने लगी है। जवानों क़ो उल्टी और दस्त हो रहे हैं। रात 11 बजे तक लगभग 250 जवान अनुमंडल अस्पताल वीरपुर पहुंच गए है। 

वहीं जवानों ने आरोप लगाया कि उन्हें खाना बनाने की जगह पर सल्फास की पुड़िया मिली। जवानों ने लगातार खराब खाना देने का भी आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर के भोजन के बाद सभी की तबीयत बिगड़ी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News