समस्तीपुर में दबंगों की दरिंदगी, लड़की को जिंदा दफनाने की कोशिश

Monday, May 08, 2017 - 10:50 AM (IST)

नई दिल्ली:  बिहार के समस्तीपुर से दिल दहला देने वाला मामला देखने को ंिमला जहां जमीन विवाद में कुछ दबंगों ने एक लड़की जिंदा दफनाने की कोशिश की सिर्फ लड़की का सिर दिख रहा था, शरीर का बाकी हिस्सा जमीन के अंदर था। बाद में गांव के कुछ लोगों ने लड़की को जमीन से बाहर निकाला। 

मामलें की जांच में जुटी हुई है पुलिस
बेहोशी और गंभीर हालत में उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल रेफर कर दिया गया। पीड़िता की मां के बयान के आधार पर पुलिस मामला दर्ज छानबीन में जुट गई है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना जिला समस्तीपुर की है जहां जमीन विवाद के चलते लड़की को जिंदा दफनाने के लिए वहां के कुछ दबंगों ने ट्रैक्टर की ट्रॉली में लदी मिट्टी को लड़की के ऊपर डाल दिया। लड़की का पूरा शरीर मिट्टी में दबा था। सिर्फ उसका सिर ही बाहर दिख रहा था। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़की की मां के बयान पर रोसड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया है। लड़की की मां का आरोप है कि 1 लाख रुपए की रंगदारी नहीं देने पर लड़की को जिंदा दफनाने की कोशिश की गई है।

Advertising