मोदी भाईयों का दीदार करना चाहती बिहार की जनता: तेजस्वी

Saturday, Jun 10, 2017 - 05:01 PM (IST)

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज कहा कि प्रदेश के लोग करोड़ों के मालिक और काले धन को सफेद करने के बेताज बादशाह ललित छछवडिय़ा के साझेदार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधान मंडल दल के नेता सुशील कुमार मोदी के भाईयों का दीदार करना चाहती है। यादव ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश की दस करोड़ जनता बेनामी एवं काले धन को सफेद कर लाखों करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित करने वाले मनी लॉड्रिंग के बेताज बादशाह ललित छछवडिय़ा के व्यवसायिक साझेदार बने सुशील मोदी के भाईयों को देखना चाहती है।

उन्होंने कहा कि बिहार के लोग यह जानना चाहते है कि कैसे वर्ष 2005 में मोदी के उप मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके भाईयों की संपत्ति में लाखों करोड़ रुपए की वृद्धि हुई। उप मुयमंत्री ने सवालिया लहजे में कहा कि मोदी के भाई राजकुमार मोदी की रियल इस्टेट की कंपनी आशियाना होम्स ने काले धन को सफेद करने के बेताज बादशाह के साथ कैसे अपना कारोबार बढ़ाया। इसी तरह भाजपा नेता के दूसरे भाई ने उनके उप मुख्यमंत्री रहते हुए नियमों को दर किनार कर अपने रियल इस्टेट के कारोबार  को आगे बढ़ाया। 

तेजस्वी ने कहा कि भाजपा नेता की काली करतूतों को प्रदेश के लोग समझ चुके है और इनकी झूठ की राजनीति अब चलने वाली नहीं है। झूठ का सहारा लेकर कथित ईमानदार बने भाजपा नेता मोदी को पहले लाखों करोड़ रुपए के मालिक बने अपने भाईयों को लोगों के सामने लाना चाहिए तभी सच्चाई का पता चल सकेगा।  
 

Advertising