पति से मिलाने की बात कहकर नंदोई ने किया महिला से रेप, फिर बाढ़ में फैंका

punjabkesari.in Wednesday, Aug 23, 2017 - 03:30 PM (IST)

पटना: बाढ़ से प्रभावित बिहार से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत के साथ रिश्तों को कंलकित कर दिया है। दरअसल बिहार के दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ रेप किया और जान से मारने के इरादे से बाढ़ में बहा दिया।  

जानकारी मुताबिक पीड़िता अपने पति से लगभग तीन साल से अलग रह रही थी। बीते सोमवार को पीड़िता का नंदोई उसके पास आया और उसे उसके पति के पास ले जाने की बात कह कर साथ ले गया। सुनसान जगह पर मौका पा कर महिला के नंदोई ने उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसे बाढ़ के पानी में फेंक दिया। कुछ लोगों ने पीड़िता को पानी से निकाल कर उसकी जान बचायी और तब महिला ने पुलिस से पूरा मामला बताया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस के सामने शारीरिक संबंध बनाने की बात कबूलते हुए कहा कि उसने पीड़िता की मर्जी से संबंध बनाए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News