जयमाला से ठीक पहले खुली दूल्हे की पोल, दुल्हन ने किया शादी से इंकार

Saturday, Jun 03, 2017 - 05:34 PM (IST)

नई दिल्ली: हर लड़की का सपना होता है कि शादी के बाद उसका जीवन साथी हर खुशी देगा, यहां तक कि उसका हर सपना पूरा करेगा। लेकिन बिहार के शेखपुरा में एक दुल्हन का सपना उस समय टूट गया जब दूल्हा ने ठीक जयमाला से पहले स्कॉर्पियो कार की मांग करने लगा। 


नशे में धुत था दूल्हा
जानकारी मुताबिक राजा रणधीर कुमार नाम के युवक की शादी शेखपुरा के कटारी गांव के अनिल कुमार की बेटी से तय हुई थी। दुल्हन पक्ष के लोगों ने लड़के वालों की हर डिमांड को पूरा किया था। शुक्रवार को बारात पहुंचे लोगों का स्वागत किया गया। जयमाला के लिए दुल्हन मंडप में पहुंची तो दूल्हा और उसके दोस्त पूरी तरह नशे में धुत थे और दुल्हन के पिता से स्कॉर्पियो की डिमांड करने लगा। दूल्हे को इस हालत में देख दुल्हन ने शादी से इंकार करते हुए मंडप से चली गई। जब दूल्हे का नशा उतरा तो सभी मौजूद लोगों से रो रोकर माफी मांगने लगा और शादी करने की बात करने लगा, लेकिन दुल्हन के परिजनों ने शादी से मना कर दिया। 

Advertising